हिन्दी दिवस : परिचय
भारत की मुख्य भाषा हिंदी को कब मिली पहचान-
14 सितंबर 1949 को राजेंद्र सिम्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक भाषा (Official Language) के रूप में अपनाया गया और इसके बाद प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आई. भारत के संविधान द्वारा 26 जनवरी 1950 को यह निर्णय लागू किया गया था. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (Article 343) के तहत देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखी गई हिंदी (120 से अधिक भाषाओं में प्रयुक्त होने वाली लिपि) को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था.
सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से हिंदी को आजाद भारत की मुख्य भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में किया गया है। अनुच्छेद के अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है।
क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस-
हिंदी दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दूसरी ओर भारत में अन्य कई भाषाएं विलुप्त हो रही हैं। जो चिंतन का विषय है। ऐसे में हिंदी की महत्ता बताने और प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है।
गृह मंत्रालय ने 25 मार्च 2015 के अपने आदेश में हिंदी दिवस पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले दो पुरस्कारों के नाम बदल दिए थे. 1986 में स्थापित इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार को बदलकर राजभाषा कीर्ति पुरस्कार व राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक लेखन पुरस्कार को बदलकर राजभाषा गौरव पुरस्कार कर दिया गया था।
केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल अर्जनगढ़ दिल्ली द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी भाषा की ई पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जा रही है कृपया आप इस लिंक पर जाकर हिंदी की ई पुस्तके पढ़े और अपने अनुभव साझा करें ।
हिंदी भाषा की ई पुस्तक प्रदर्शनी
हिंदी की ई -पुस्तकें
हिंदी प्रश्नोत्तरी
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं, प्रश्नोत्तरी सफलतापूर्वक पूरा करने पर आपको के.वि.अर्जनगढ़ द्वारा एक इ-प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा ।-
पुस्तक समीक्षा
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी पुस्तक समीक्षा क्रियाकलाप में भाग ले सकते हैं,क्रियाकलाप पूरा करने पर आपको के.वि.अर्जनगढ़ द्वारा एक इ-प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा :
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSepi-EtKeMVoEwmr_id4OI1d6wkLPy6Fo8MAGUX2V1YoKMFug/viewform
कहानी समीक्षा
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी कहानी समीक्षा क्रियाकलाप में भाग ले सकते हैं,क्रियाकलाप पूरा करने पर आपको के.वि.अर्जनगढ़ द्वारा एक इ-प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा :
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeX2K0lNYj1FJ_kk4RC3IJ1HyZ9pNn6-9K1evuAI20QF08Zhg/viewform
0 Comments